रेत माफिया ने कार्रवाई कर रहे वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर मौत

      Date:

      मुरैना (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार सुबह अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक वन आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। अंबाह तहसील के रानपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर वनकर्मी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

          पुलिस के अनुसार वन विभाग की टीम अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के अभियान के तहत गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। गश्ती दल में शामिल आरक्षक हरकेश गुर्जर (35) ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे उन पर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह डावर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल नदी के ऐसाह घाट से अवैध रेत लेकर जा रही थी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दिमनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक हरकेश गुर्जर मुरैना जिले के जनकपुर गांव के निवासी थे और हाल ही में उनका तबादला मुरैना हुआ था।

          दोषियों की खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

          घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना बेहद भयावह है और इससे साफ है कि अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि प्रदेशभर में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एनटीपीसी में ठेका मजदूरों की हड़ताल, काम ठप

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरों ने बुधवार...

              दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त, 4 माह में निर्णय के निर्देश

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण...