रक्षा मंत्री-आर्मी चीफ ने जवानों संग असम में दिवाली मनाई:LOC-अटारी बॉर्डर पर जवानों ने मिठाई बांटी, पटाखे जलाए

      Date:

          तेजपुर .केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी बुधवार शाम असम के तेजपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मेघना स्टेडिमय में आर्मी के जवानों के साथ दिवाली मनाई और डिनर किया।

          एलओसी और अटारी बॉर्डर पर महिला-पुरूष जवानों ने मिठाई बांटी, मोमबत्ती जलाई और आतिशबाजी की। एलओसी पर जवानों ने दिवाली की जमकर डांस भी किया।

          वहीं, इंडियन एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने कुछ फ्रंट पर जवानों से मुलाकात कर दिवाली की बधाई दी और उनके साथ नाश्ता किया।

          इसके अलावा सीडीएस जनरल अनिल चौहान पोर्ट ब्लेयर, अंडमान-निकोबार में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मना रहे हैं। नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी गुजरात के पोरबंदर में नौसेना के सैनिकों के साथ त्योहार मना रहे हैं।

          पीएम मोदी हर साल सेना के साथ दिवाली मनाते थे। इस बार वे दिवाली पर गुजरात दौरे पर हैं। ऐसे में तीनों सेना के चीफ, CDS अलग-अलग जगहों पर पहुंचे और सैनिकों के साथ दिवाली मनाई।

          जवानों के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें…

          'बड़ा खाना' के दौरान जवानों के साथ डिनर करते हुए रक्षा मंत्री और अन्य।
          ‘बड़ा खाना’ के दौरान जवानों के साथ डिनर करते हुए रक्षा मंत्री और अन्य।
          LOC पर जवानों ने पटाखे जलाए।
          LOC पर जवानों ने पटाखे जलाए।
          एक-दूसरे को मिठाई बांटते हुए जवान।
          एक-दूसरे को मिठाई बांटते हुए जवान।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related