Sunday, October 26, 2025

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने हल और कृषि औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, गेड़ी का भी लिया आनंद

उप मुख्यमंत्री के निवास पर हरेली धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ का पहला लोक पर्व

Date:

Deputy Chief Minister Arun Sao

Deputy Chief Minister Arun Sao

 

Deputy Chief Minister Arun Sao

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास पर हरेली की धूम रही। उन्होंने सपरिवार हल और कृषि औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गौमाता को आटे की लोंदी और गुड़ खिलाया। उन्होंने गेड़ी का भी आनंद लिया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक रोहित साहू और मोतीलाल साहू भी हरेली पर्व में शामिल हुए।
हरेली पर उप मुख्यमंत्री श्री साव के निवास पर चहुंओर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक जीवन और खानपान की झलक दिखी। उन्होंने हरेली पर्व में शामिल होने अपने निवास पहुंचे सभी लोगों का परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों चौसेला, गुलगुल भजिया, बरा, टमाटर की चटनी और भजिया खिलाकर स्वागत व आवभगत किया। उन्होंने हरेली पर अपने निवास में शीशम का पौधा लगाया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रदेशवासियों को हरेली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेली तीज-तिहारों से संपन्न छत्तीसगढ़ का साल का पहला लोक पर्व है।

Deputy Chief Minister Arun Sao

मुख्यत: कृषि और किसानों को समर्पित यह पर्व आज पूरे प्रदेश में उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। हरेली में गेड़ी का परंपरागत साथ बच्चों के लिए भी इस त्योहार को उत्साहपूर्ण बनाता है। हरेली से मेरे बचपन की कई अच्छी और सुखद यादें जुड़ी हुई हैं। रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष छगन मूंदड़ा, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन, पवन साय और  अनुराग अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी हरेली पर्व में शामिल हुए।

Share post:

Popular

More like this
Related

सिडनी : रोहित शर्मा के बल्ले से निकला शतक, 9 विकेट से जीता भारत

सिडनी (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। सिडनी वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा...

5000 शिक्षकों की भर्ती से शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : शिक्षा मंत्री

रायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश...

इंटेलिजेंस ब्यूरो में 258 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। गृह मंत्रालय के अंतर्गत इंटेलिजेंस...