बालको जोनांतर्गत वार्डो को मिली 02 करोड़ 17 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात, उद्योग मंत्री व महापौर ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालको जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 एवं 39 में नगर विकास को गति देते हुए कुल 2 करोड़ 17 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई। इन कार्यों में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण, आठ स्थानों पर आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, सड़क-नाली निर्माण तथा पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 47 के शिवनगर बिरसामुंडा मोहल्ला में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण उद्योग मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर की अध्यक्षता में किया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड 47 में 30 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण, बालको जोन में 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से 8 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, वार्ड 39 में 41.66 लाख रुपये तथा वार्ड 47 पॉलिटेक्निक कॉलेज बस्ती में 16.48 लाख रुपये की लागत से ओपीवीसी पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वार्डवासियों की मांग और आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सामुदायिक भवन की मांग रखी गई थी, जिसे पूरा करते हुए आज यह भवन जनता को समर्पित किया गया है। अब स्थानीय नागरिकों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होने की बात कही और तेज गति से हो रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, सत्येन्द्र दुबे, वार्ड पार्षद सीमाबाई कंवर व चंदादेवी, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर व जनकसिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ईश्वर साहू, पूर्व पार्षद हेतराम चन्द्रा, महामंत्री किशोर साहू, भूपेन्द्र साहू, महिला मोर्चा से धनबाई निर्मलकर, अनिल गिरी, ओम यादव, अजय राठौर, मनहरणलाल यादव, सीमा गिरी, किशोर प्रधान, गजेन्द्र मनसर, पुन्यगिरी, कल्याणी श्रीवास, अभय कुर्रे, भरत पाल, सीताराम राठौर, कृष्णा यादव, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अंजाए अग्रवाल, संतोष चन्द्राकर, शिव फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि यादव, अनिल यादव, डॉ.आर.आर.सिंदे, कल्याणी श्रीवास्तव, निगम के जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, अभय मिंज, गौरेलाल चन्द्रा, भुनेश्वर दुबे, चेतन सिंह राठौर, विजय सिंह कंवर, योगेन्द्र राठौर आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
कोरबा के विकास के लिए सदैव तत्पर : महापौर
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहे हैं। उनके प्रयासों से वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनविश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा और नगर निगम सदैव जनता के साथ खड़ा रहेगा।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

