हंगामे के बीच सरकार और विपक्ष में सहमति अब SIR पर लोकसभा में 9 दिसंबर को चर्चा

      Date:

          नई दिल्ली।(एजेंसी) लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता के. सुरेश ने बताया- 9 दिसंबर को इलेक्टोरल रिफॉर्म्स यानी चुनावी सुधारों पर चर्चा होगी। संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामे के बीच सरकार और विपक्ष में SIR पर चर्चा के लिए सहमति बन गई है।

          SIR

          संसद सत्र के दुसरे दिन भी विपक्ष SIR पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा और ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों पक्षों को अपने मीटिंग रूम में बुलाया।  यहां सहमति बनी कि अब SIR पर लोकसभा में 9 दिसंबर को चर्चा की जाएगी।  इसके पहले 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर चर्चा होगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस की शुरुआत करेंगे। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सरकार सदन में इस पर चर्चा करा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related