योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, शांति-सुशासन और तेज विकास पर जोर
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में शांति, सुशासन और तेज विकास को लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने बस्तर को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए सभी विभागों को समन्वित और लक्ष्यबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। बैठक में बस्तर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, रोजगार सृजन, कौशल विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय आजीविका को मजबूत करने के उपायों पर भी मंथन किया गया।
सीधे आम जनता तक पहुँचे योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचे, इसके लिए समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बस्तर के विकास से जुड़े प्रस्तावों और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ पेवेलियन का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन

