जिला शिक्षा अधिकारी उदासीन, अनुमति आदेश नहीं करने की मंशा समझ से परे : ओमप्रकाश बघेल

      Date:

          ओमप्रकाश बघेलकोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बिलासपुर के संभागीय अध्यक्ष डॉक्टर तरुण सिंह राठौड़ ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा शिक्षकों को उच्च शिक्षा की योग्यता से बंचित किया जाना एवं परीक्षा एवं कार्योत्तर अनुमति आदेश जारी नहीं करना शिक्षकों का उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मूल अधिकारों का हनन है।
          उन्होंने आगे कहा कि संघ द्वारा मांग की गई है कि ऐसे मामलों पर स्कूल शिक्षा विभाग को गंभीरता से संज्ञान लेकर प्रभावित शिक्षकों को अविलंब उच्च शिक्षा परीक्षा एवं कार्योत्तर अनुमति आदेश जारी करना चाहिए। ताकि प्रभावित शिक्षकों को समय रहते उसका लाभ मिल सके। यदि उक्त मामले मे विभाग द्वारा समाधान नहीं हुआ तो संघ उच्च स्तर पर शिकायत पत्र प्रेषित करने बाध्य होगा। स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा अंतर्गत प्राथमिक हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय स्तर पर हजारों हजार शिक्षक कार्यरत हैं जो अपनी योग्यता एवं अर्हता की वृद्धि कर ऊंचे मुकाम हासिल करने, पदोन्नति प्राप्त करने की सोच रखते हैं। जिसके लिए उच्च शिक्षा परीक्षा एवं कार्योत्तर अनुमति के लिए विधिक एवं नियमानुकूल विभागीय उच्च अधिकारियों के समक्ष सैकड़ों शिक्षकों अपनी अभ्यावेदन वर्षों से जमा किए हुए हैं। अनुमति आदेश के प्रयास हेतु सतत रूप से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं स्थापना शाखा प्रभारी के चक्कर लगाते रहते हैं, किंतु हमेशा की तरह केवल एक ही जवाब कि अधिकारी हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। तत संबंध में कुछ शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों को ज्ञात होने पर संगठन के माध्यम से बाकायदा लिखित रूप में उच्च शिक्षा परीक्षा अनुमति एवं कार्योत्तर अनुमति आदेश जारी करने हेतु निवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है किन्तु आज पर्यंत तक अनुमति आदेश जारी नही करने की मंशा समझ से परे है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...