नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। अब आतंकी मुजम्मिल को लेकर एक हैरान करने वाला सच सामने आया है। जानकारी के अनुसार डॉ. शाहीन मुजम्मिल अहमद गनई की गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि उसकी पत्नी है। मुजम्मिल ने कथित तौर पर दावा किया कि वे एक कपल थे और सितंबर 2023 में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक मस्जिद में उनका निकाह हुआ था। शरिया कानून के मुताबिक, निकाह के लिए 5,000-6,000 रुपये के मेहर पर सहमति बनी थी।
मुजम्मिल, डॉ. शाहीन से प्यार करता था। मुजम्मिल की मुलाकात शाहीन से अल-फलाह यूनिवर्सिटी में ही हुई थी। मुजम्मिल व मुफ्ती इरफान की पहली मुलाकात जम्मू-कश्मीर में एक बुजुर्ग महिला का इलाज करने के दौरान एक घर में हुई थी। मुफ्ती इरफान आतंकी संगठन अंसार उल हिंद के एक आतंकी हाफिज त्रात्रे के साथ पहले से जुड़ा था। 2021 में त्रात्रे के मुठभेड़ में मारे जाने पर मुजम्मिल ने 2021 में अंसार गजवत उल हिंद आतंकी संगठन ज्वॉइन कर लिया था। 2022 में यह आतंकी संगठन निष्क्रिय हो गया था। जिसके बाद पहली बार पांचों ने फरवरी 2022 में श्रीनगर में बैठक की थी। वहीं से इस डॉ. मॉड्यूल का पहला चैप्टर शुरू हुआ था।
दिल्ली ब्लास्ट में शू बॉम्ब के इस्तेमाल का शक

