DRDO में 764 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 1 लाख 12 हजार तक

      9 दिसंबर से आवेदन शुरू

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से CEPTAM 11 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

          वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B (STA B)561
          टेक्नीशियन A (Tech A)203
          कुल पदों की संख्या764

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B : ग्रेजुएशन की डिग्री, संबंधित विषय में डिप्लोमा
          • टेक्नीशियन A : 10वीं पास, संबंधित विषय में आईटीआई की डिग्री

          एज लिमिट 

          • न्यूनतम : 18 वर्ष
          • अधिकतम : 28 वर्ष
          • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा
          • टियर-2 (स्किल टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट)

          फीस 

          • जनरल : 100 रुपए
          • एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क

          सैलरी 

          • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह
          • टेक्नीशियन A : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह

          एग्जाम पैटर्न : टियर -1 (स्क्रीनिंग टेस्ट) 

          • मोड : कंप्यूटर बेस्ड
          • टाइप : ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन

          सेक्शन 

          • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
          • जनरल अवेयरनेस
          • जनरल साइंस
          • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
          • ड्यूरेशन : 90 – 120 मिनट

          ऐसे करें आवेदन 

          • DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
          • CEPTAM 11 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
          • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
          • फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके मांगे गए साइज में पोर्टल पर अपलोड करें।
          • फॉर्म का फाइनल प्रिव्यू लें।
          • फॉर्म डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              टेक-ऑफ के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 50 से अधिक घायल

              बोगोटा (एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस...

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...