Sunday, August 10, 2025

Russia : रूस में फिर आया भूकंप

रिक्टर पैमाने पर मापी गई 6.0 की तीव्रता

Date:

मास्को (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। रूस Russia में एक बार फिर भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई है। Russia  रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का भूकंप रूस के सेवेरो-कुरील्स्क से 267 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में आया।
रूस के कमचटका आइलैंड पर 30 जुलाई को 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। Russia  इस भूकंप की वजह से हड़कंप मच गया था। इस भूकंप से प्रशांत महासागर के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। Russia  30 जुलाई को आए भूकंप को दुनिया के 10 सबसे बड़े भूकंपों में शामिल किया गया था। Russia इसकी वजह से जापान, अमेरिका और चिली तक के देशों को हाई अलर्ट पर लाया गया था। कमचटका में आए भूकंप के बाद रूस में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। Russia  कमचटका में आए भूकंप के बाद इसी इलाके में 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। ये भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कमचट्स्की से करीब 108 किलोमीटर की दूरी पर आया था।
जब पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं, खिसकती हैं या अलग होती हैं तो भूकंप आता है। पृथ्वी की बाहरी परत (क्रस्ट) कई विशाल टेक्टोनिक प्लेट्स में विभाजित हैं जो धीमी गति से निरंतर चलती रहती हैं। इनके बीच हुए टकराव या दूरी से जो ऊर्जा बनती है, वह भूकंपीय तरंगों के रूप में बाहर निकलती है। इसी वजह से भूकंप आता है।

Earthquake in Russia : रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 30 बार महसूस किए गए झटके

Share post:

Popular

More like this
Related

Bengaluru : पीएम मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता

बेेंगलुरू (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...