अनिल अंबानी को ईडी ने फिर जारी किया समन

      14 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

      Date:

          मुंबई (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस एडीए समूह के प्रमुख अनिल अंबानी को 14 नवंबर को पेश होने का समन भेजा है। बताया गया है कि उनसे कथित धनशोधन मामले में पूछताछ की जाएगी। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को कथित बैंक धोखाधड़ी व धन शोधन मामले में अगले सप्ताह फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। 66 वर्षीय व्यवसायी से संघीय जांच एजेंसी ने अगस्त में पूछताछ की थी। मिली जानकारी के अनुसार अनिल अंबानी को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए 14 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। एजेंसी ने हाल ही में अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ अपनी जांच के तहत 7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

          Anil Ambani : अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related