Friday, February 6, 2026

देशभर के कई राज्यों में ईडी की छापेमारी

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। ईडी ने देशभर के कई राज्यों में बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में दर्जन भर से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में ईडी ने चार करोड़ रुपये से ज्यादा नकद और 300 किलो से ज्यादा चांदी और छह किलो सोने के बिस्किट जब्त किए।
अधिकारियों ने दावा किया कि दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से 4.62 करोड़ रुपये कैश, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। जांचकर्ताओं ने छापों के दौरान मिले फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कुछ आपत्तिजनक चैट भी बरामद की हैं। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में एक मुख्य आरोपी के ठिकाने से डंकी बिजनेस से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज मिले हैं। आरोप है कि एजेंट अवैध रूप से अमेरिका जाने वाले लोगों के प्रॉपर्टी के दस्तावेज अपने कमीशन की रकम की गारंटी के तौर पर रखते थे। डंकी शब्द का मतलब उस लंबी और मुश्किल यात्रा से है जो अप्रवासी अवैध रूप से देशों में घुसने के लिए करते हैं।

जुलाई में पहली बार हुई थी छापेमारी 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने जुलाई में डंकी मामले में पहली बार छापेमारी की थी। हाल ही में कुछ ट्रैवल एजेंटों की 5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी, जिन्होंने इस अवैध रैकेट के पीछे कुछ कथित आरोपियों की पहचान की गई। ईडी की जांच पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा फरवरी 2025 में अमेरिकी सरकार द्वारा सैन्य कार्गो विमानों में 330 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजने के संबंध में दर्ज की गई। इन मामलों में कई एफआईआर हुईं। ईडी का कहना है कि आरोपियों ने उन्होंने भोले-भाले लोगों को कानूनी रूप से अमेरिका भेजने का लालच देकर धोखा दिया और इसके लिए भारी रकम वसूली।

कोर्ट ने ईडी की शिकायत की खारिज, सोनिया- राहुल को राहत

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस...