Friday, February 6, 2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Date:

  • शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार और बेहतर परीक्षा परिणामों पर दिया गया विशेष जोर

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की प्रभावी और सुनियोजित तैयारी सुनिश्चित करना रहा।

कलेक्टर कुणाल दुदावतबैठक के दौरान कलेक्टर ने विकासखंडवार शैक्षणिक स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए बोर्ड परीक्षा तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के विषयवार शैक्षणिक प्रदर्शन का विश्लेषण करने, कमजोर विषयों की पहचान कर ठोस सुधारात्मक रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि केवल परीक्षा परिणाम ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ और सीखने की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय स्तर पर विषयवार विश्लेषण कर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके अंतर्गत अतिरिक्त कक्षाएं, पुनरावृत्ति अभ्यास, मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास तथा नियमित मूल्यांकन जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़े और परीक्षा परिणामों में सकारात्मक सुधार हो सके। शैक्षणिक अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने तथा प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में विद्यालयों के भौतिक संसाधनों एवं अधोसंरचना से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में भवन, कक्षाओं, फर्नीचर अथवा अन्य आवश्यक सुविधाओं की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता विभाग श्रीमती ज्योति शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

इसके अलावा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले उल्लास मेले की तैयारियों को लेकर भी कलेक्टर ने विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। यह मेला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य नवभारत साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के अंतर्गत पिछले वर्ष नव साक्षरों को परीक्षा दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को स्टाल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रत्येक स्टाल पर अधिकतम दो नव साक्षर एवं एक स्वयंसेवी शिक्षक (कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी) कार्य करेंगे। संपूर्ण गतिविधियों का मार्गदर्शन संबंधित प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा। उल्लास मेले के सफल संचालन हेतु नोडल प्राचार्य एवं सहायक नोडल संकुल शैक्षिक समन्वयकों की जिम्मेदारी तय की गई है। यह आयोजन प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। आयोजन की गुणवत्ता, सहभागिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड एवं जिला स्तर पर मॉनिटरिंग समितियों का गठन किया जाएगा।

पाली महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...