पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

      Date:

          जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ के नक्सली भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
          बता दें कि इससे पहल 3 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल था। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए थे।

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related