रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सुकमा में जवानों व नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में तीन नक्सली भी मारे गए हैं जबकि कुछ घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गोलापल्ली इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस आधार पर डीआरजी के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंचे तो माओवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की। मारे गए नक्सलियों में एरिया कमेटी मेंबर कैडर के होने की संभावना जताई जा रही है। इस कैडर पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। बता दें कि इससे पहले 3 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर वेल्ला मोडियम भी मारा गया था। वहीं, इस एनकाउंटर में डीआरजी के 3 जवान शहीद और 2 घायल हुए थे।
मारे गए नक्सली
- माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत, एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम), किस्टाराम एरिया कमेटी
- सोधी बंदी, एसीएम, किस्टाराम एरिया कमेटी
- नुप्पो बाजनी, एसीएम (महिला), किस्टाराम एरिया कमेटी

