Friday, February 6, 2026

बीजेपी का गृहमंत्री बनते ही बेगूसराय में एनकाउंटर, बिहार से अपराधियों को  जाना होगा

Date:

बेगूसराय (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बिहार के बेगूसराय में सरपंच के पुत्र की हत्या करने का आरोपी का एनकाउंटर हुआ है।  एसटीएफ और जिला पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर के दौरान आरोपी घायल हो गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम और मल्हीपुर गांव के बीच की है ।

बिहार

बिहार में नई सरकार के गठन होने के साथ ही पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राजकिशोर राय का बेटा शिवदत्त राय सरपंच के पुत्र की हत्या करने का आरोपी है। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि फरार बदमाश शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के आसपास हथियार खरीदने आया है। सुचना मिलते ही एसटीएफ  की टीम  व स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दो बाइक पर सवार 6 बदमाश गोली चलाने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई तो एक गोली शिवदत्त राय की जांघ में लगी तो वह गिर गया। जबकि, अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। शिवदत्त राय से पूछताछ के बाद एक घर से भारी मात्रा में हथियार, कैश और कफ सिरप बरामद किया गया हैं।

बिहार : जदयू ने नीतीश, भाजपा ने चौधरी को चुना विधायक दल का नेता

बिहार अपराधियों के लिए नहीं- गृहमंत्री चौधरी

मुख्यमंत्री ‘नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में हमेशा सुशासन होगा। बिहार अपराधियों के लिए नहीं है। यहां से अपराधियों को बाहर जाना होगा। शनिवार को बीजेपी ऑफिस में गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, बिहार के सुशासन ने यहां हमेशा अराजकता को समाप्त किया है।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...