Friday, February 6, 2026

अदाणी फाउंडेशन ने सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर बढ़ाया कदम, सीएचसी पताढ़ी में प्रदान किया उपकरण व सामग्री

मरीज बेड, वेटिंग चेयर, एयर कंडीशनर, डीप फ्रीजर इत्यादि सामान कराया उपलब्ध, दिव्यांगजनों को उपयोगी उपकरणों का सहयोग

Date:

अदाणी फाउंडेशन कोरबा (AKHANDBHARATHNKP.COM)। करतला ब्लॉक में स्थित कोरबा पावर लिमिटेड पताढ़ी में अदाणी फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की अनुपम पहल की है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पताढ़ी में बुनियादी जरूरतों की सामग्रियों के हस्तांतरण तथा आस-पास के दिव्यांजनों को सहायक उपकरणों के वितरण हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और दिव्यांगजन तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत पताढ़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाओं में सुधार हेतु कई जरूरी उपकरणों जिनमें एयर कंडीशनर व डीप फ्रीजर, टेलीविजन, रोगी बेड, लॉकर, वेटिंग चेयर और कूलर प्रदान किया गया। इसके अलावा आस पास के दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरणों जिनमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), वॉकर और बैसाखी शामिल का सहयोग किया है। जो कि दिव्यांगजनों की उनके दैनिक जीवन और गतिशीलता में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएमएचओ कोरबा, डॉ. एस.एन. केसरी,बीएमओ दीपक राज, केपीएल के परियोजना प्रमुख ए राजागुरु ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पताड़ी सरपंच प्रधान सिंह ठाकुर, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत, जनपद सदस्य अनिल खूँटे, सीएचसी पताड़ी से चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनी कटकवार एवं डॉ. रंजीता कंवर, प्रोग्राम मैनेजर व्यास नारायण कोसले, तथा पीचसी बर्रीडीह से श्रीमती हेमीन सूर्यवंशी, केपीएल के महाप्रबंधक अखिलेश सिंह, नितिन पाटील, भू- विभाग प्रमुख विकास ठाकुर, कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख अतुल गुप्ता तथा कृष्णा कटकवार उपस्थित थे। इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर प्रमुख ताजेंद्र बंजारे व सीएसआर प्रोजेक्ट से पवन महतो सहित गांव के पंच, बुजुर्गजन तथा ग्रामवासी मौजूद थे।

अदाणी फाउंडेशन का सराहनीय पहल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएचओ कोरबा डॉ. एस.एन. केसरी ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के स्तर को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है जो की एक सराहनीय पहल है। आज पताढ़ी के सीएचसी में अदाणी फाउंडेशन द्वारा कई बुनियादी सामग्रियों का हस्तांतरण एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। इन उपकरणों से स्वास्थ्य केंद्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर उपचार का वातावरण मिलेगा। जबकि केपीएल के भू विभाग प्रमुख विकास ठाकुर ने सामुदायिक विकास की पहल में अदाणी फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों के तहत केपीएल द्वारा आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा, आजीविका संवर्धन और अधोसंरचना विकास की प्रतिबद्धता को बताया। अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से कोरबा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पताड़ी, खोद्दल, सरगबुंदिया सहित आसपास के ग्रामों में स्वच्छ पेयजल हेतु आरो वाटर प्लांट के साथ साथ सीमेंट की सड़को का निर्माण करा रहा है। साथ ही आजीविका उन्नयन के लिए कई गतिविधियां संचालित करने के प्रयास किए जा रहे है।

 

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...