Thursday, February 26, 2026

प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाडिय़ों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

https://dprcg.gov.in/post/1772094624/Raipur-Expansion-of-infrastructure-and-opportunities-to-strengthen-the-sports-culture-in-the-state-is-our-priority-–-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai

पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के इस माहौल में प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा तथा छत्तीसगढ़ सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Share post:

Popular

More like this
Related

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित...