उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का मिलेगा अवसर, ओलम्पिक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

      Date:

      • 156 खिलाड़ियों को मिलेगा शासकीय सेवा का लाभ, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की पहल का स्वागत

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

          एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा 20 खेलों के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में अवसर प्रदान करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने इसे खेल प्रतिभाओं के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के अनुरूप बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर देने का निर्णय युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगा और प्रदेश में खेल संस्कृति को नई मजबूती प्रदान करेगा।

          https://dprcg.gov.in/post/1783707256/रायपुर-उत्कृष्ट-खिलाड़ियों-को-सरकारी-सेवा-का-अवसर-मुख्यमंत्री-श्री-विष्णु-देव-साय-के-निर्णय-का-छत्तीसगढ़-ओलम्पिक-एसोसिएशन-ने-किया-स्वागत

          उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य में खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

          स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related