कोरबा। (AkhandBharatHNKP.Com) धीवर समाज ट्रस्ट का पारिवारिक मिलन समारोह 5 जनवरी को मुख्य अतिथि श्रम, वाणिज्य, उद्योग, आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन व महापौर नगर पालिक निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश धीवर द्वारा किया जायेगा।
समाज के अध्यक्ष राजेश धीवर ने बताया गया कि धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा पंजीयन क्रमांक CG5711505102023012 के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 5 जनवरी 2026 सोमवार को ट्रस्ट द्वारा द्वितीय नव वर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल जूनियर रिक्रिएशन क्लब के मानिकपुर में प्रातः10 बजे से शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है!

कार्यक्रम का उद्देश्य कोरबा शहरी क्षेत्र में निवासरत स्वजातीय बन्धुओं को संगठित करना एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग के संरक्षक आर. एल. धीवर, अध्यक्ष देवव्रत भीष्म, उपाध्यक्ष जगदीश धीवर, महासचिव वेदप्रकाश धीवर, कोषाध्यक्ष महावीर धीवर, सहसचिव बंशीलाल धीवर, मीडिया प्रभारी मनीष भीष्म, विधिक सलाहकार सुनीता धीवर एवं महासभा के पांचो रेंज अध्यक्ष क्रमशः भागीरथी धीवर (नवागढ़ रेंज अध्यक्ष), भुनेश्वर धीवर (जैजैपुर रेंज अध्यक्ष), अनिल धीवर (कोसमंदा रेंज अध्यक्ष), विशेश्वर धीवर (बलौदा रेंज अध्यक्ष), अमृत लाल धीवर (लोहर्सी रेंज अध्यक्ष) शामिल होंगे। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी विजय धीवर ने दी है।
प्रतिभावान छात्र – छात्राओं एवं समाज सेवियों का होगा सम्मान
कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी! पारिवारिक परिचय एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं समाज सेवियों का सम्मान भी किया जायेगा! साथ ही साथ सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जायेगा।
आयोजन को सफल बनाने जुटे पदाधिकारी
कार्यक्रम को सफल बनाने ट्रस्ट के पदाधिकारी संरक्षक छतराम धीवर, उपाध्यक्ष गणेश राम धीवर, सचिव लक्ष्मी धीवर, सहसचिव कोमल जलतारे, कोषाध्यक्ष मनोज धीवर, विधिक सलाहकार वेदप्रकाश धीवर, मीडिया प्रभारी विजय धीवर एवं कार्यकारणी सदस्य दीपक धीवर, चन्द्रिका धीवर, छेदु राम धीवर एवं अन्य स्वजातीय बंधुगण जुटे हुए है।