प्रदेश के टोल दरों में बढ़ोतरी, फास्टैग और यूपीआई भुगतान अनिवार्य

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए अब अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल दरों में 5 से 20 रुपए तक की वृद्धि की है। वहीं, मासिक फास्टैग पास की कीमत 75 रुपए बढ़ा दी गई है।

          इसके साथ ही कैश लेन सिस्टम पूरी तरह बंद किया जा रहा है। टोल शुल्क का भुगतान अब केवल फास्टैग या यूपीआई के माध्यम से ही संभव होगा और यूपीआई से भुगतान करने पर 1.25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। बिना फास्टैग या यूपीआई वाले वाहन टोल पार नहीं कर पाएंगे। नई टोल दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। हालांकि, मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दरों में संशोधन जुलाई में और ठाकुर टोला टोल प्लाजा की दरों में सितंबर में बदलाव होगा, इसलिए इन दोनों स्थानों पर फिलहाल पुरानी दरें लागू रहेंगी। राज्य के रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी और बिलासपुर सहित सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर नई दरें एक साथ लागू की जाएंगी। टोल प्रबंधन ने इसके लिए नई दरों के बोर्ड भी लगाना शुरू कर दिया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related