Friday, February 6, 2026

सीएएफ के जवान ने चाचा ससुर व साली को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जवान की मुख्यमंत्री साय के आगमन को लेकर लगी थी ड्यूटी

Date:

सीएएफकोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर ड्यूटी में लगे सीएएफ जवान ने महुआडीह में सर्विस रायफल से अपने चाचा ससुर व उसकी पुत्री (साली) को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी सीएएफ जवान को हिरासत में लिया है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है।
कोरबा में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बैठके से ठीक पहले सीएएफ के जवान ने दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड$कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जवान का अपने ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर आज उसने अपने सर्विस रायफल से चाचा ससुर और उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। आज सीएम साय अपने मंत्रिमंडल के साथ कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक लेने कोरबा पहुंचे हुए है। हत्या की यह वारदात हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महुंआडीह की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम रलिया मेें रहने वाला टेकराम बिंझवार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ है। उसकी पोस्टिंग बांगो 13वीं बटालियन में है। आज सुबह के वक्त वह अपने ससुराल ग्राम महुआडीह पहुंचा। यहां उसने अपने सर्विस रायफल से सबसे पहले घर के बाहर मिली चाचा ससुर की बेटी मंदासा बिंझवार 19 वर्ष पर तीन राउंड फायर किया। इस घटना में मंदासा की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोग घरों में जाकर कमरें में छिप गये। इसी दौरान आरोपी का उसके चाचा ससुर राजेश बिंझवार से सामना हो गया। आरोपी ने चाचा ससुर पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। हत्या की ये वारदात उस वक्त घटित हुई है, जब मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ कोरबा जिले के प्रवास पर है।

पूरे ससुरालियों को मारने पहुंचा था आरोपी 

प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि आरोपी जवान और उसकी पत्नी के बीच एक वर्ष पूर्व से अलगाव हो चुका है। हत्याकांड का कारण भी इससे जोडकर देखा जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी जवान पूरे ससुरालियों को मारने पहुंचा था। लेकिन पहले उसका सामना मंदासा फिर चाचा ससुर राजेश से हुआ। दोनों की हत्या करने के बाद गांव के नर्सरी के पास से उसे हिरासत में लिए जाने की खबर है।

भाग रहे जवान को ग्रामीणों ने पकड़ा

वहीं, वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जवान को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हरदी बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, सीएएफ कैंप के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...