पत्नी के विवाद में पिता बना हैवान, 6 साल के बेटे को नहर में डूबोकर मार डाला

      Date:

      जांजगीर-चांपा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

          पामगढ़

          जानकारी के मुताबिक आरोपी रेशम यादव शराब पीने का आदी था, जिसके चलते उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक कलह से परेशान होकर उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी में रहने लगी थी, जबकि बेटा आयुष पिता के साथ ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि 13 मार्च की शाम आरोपी अपने बेटे आयुष को साथ लेकर घर से निकला। देर रात करीब 1 बजे उसने भिलौनी स्थित आवास पारा नहर में बेटे को डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह रात करीब 2 बजे बेटे का शव लेकर पत्नी के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले यह कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा था कि नशे की हालत में वह बेटे के साथ साइकिल सहित नहर में गिर गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

          फोन पर बेटे व खुद को मारने की देता था धमकी

          पत्नी ने पुलिस को बताया कि रेशम यादव शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके में रहने लगी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी अक्सर फोन पर बेटे को मारने और खुद भी जान देने की धमकी देता था। थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              60 साल से सत्ता को तरस रहीं कांग्रेस-बीजेपी

              नई दिल्ली: एजेंसी ( AkhandBharatHNKP.Com) देश के पांच राज्यों में...