नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 170 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| विधान भवन गार्ड | 120 |
| विधान भवन फायरमैन/फायर गार्ड | 50 |
| कुल पदों की संख्या | 170 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 12वीं या सरकार द्वारा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा पास की हो।
- वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पीईटी – 2025 एग्जाम पास की हो।
शारीरिक योग्यता
- पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई : 167.6 सेमी
- सामान्य वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई : 160 सेमी
- अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई : 152 सेमी
- पुरुषों का सीना : न्यूनतम 84 सेमी (फुलाने पर) और रिजर्व कैटेगरी के लिए 82 सेंटीमीटर फुलाने पर हो।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
- पीईटी स्कोर के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग
- रिटन एग्जाम
- फिजिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
फीस
- सभी कैटेगरी के लिए : 25 रुपए
सैलरी
- 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।
- PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

