सिविल जज परीक्षा: अंजुम, शिवांगी व आयुष चौरसिया टॉप 3 में

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत कुल 57 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है।

          सीजीपीएससी

          सीजीपीएससी

          मेरिट सूची में अंजुम आरा ने टॉप रैंक हासिल की है। इसके बाद शिवांगी तिवारी, आयुष चौरसिया, अगन कुमार दहाके और एकांश अग्रवाल क्रमश: दूसरे से पांचवें स्थान पर रहे। आयोग ने चयन सूची के साथ वेटिंग लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल किए हैं। मुख्य लिखित परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 22 जनवरी 2026 को घोषित किया गया।

          इंटरव्यू में 183 उम्मीदवार शामिल

          नियमों के मुताबिक, हर पद के लिए तीन गुना उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। 57 पदों के लिए 171 उम्मीदवारों को बुलाया जाना था, लेकिन इस बार कुल 183 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू में हिस्सा लिया। सिविल जज इंटरव्यू 10 से 20 फरवरी 2026 तक चला। आयोग ने बताया कि अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर तैयार की गई है। सभी उपस्थित उम्मीदवारों के अंकों का योग अंतिम परिणाम में शामिल किया गया।

          सीजीपीएससी का रिजल्ट जारी: दुर्ग के देवेश साहू बने टॉपर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बिलासपुर तक पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते...

              इंडियन बैंक में 350 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन बैंक में स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर के...

              DRDO में जेआरएफ सहित इंजीनियर की भर्ती, स्टाइपेंड 37 हजार

              नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)...

              12 अप्रैल को होगी फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा, 5577 अभ्यर्थी होंगे शामिल

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के...