कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। व्यावसायिक परिसर एस एस प्लाजा में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। पद्मिनी ज्वैलर्स और बालाजी स्टील सहित अन्य दुकानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आग पर अभी भी काबू नहीं पाया गया है, 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच चुकी है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल वाहन आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है। दमकलकर्मी आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की धार छोड़ते हुए घेराबंदी कर नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

