Saturday, February 7, 2026

मां महामाया मंदिर परिसर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Date:

अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। नए वर्ष के अवसर पर अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में आग लगने से भक्तों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह आग भक्तों की लापरवाही के चलते लगी, जो मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चुनरी से फैल गई। समय रहते आग आग पर काबू पाने से बड़ी घटना टल गई।

मां महामाया मंदिरनए वर्ष के मौके पर सुबह से ही मां महामाया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। आग लगते ही मंदिर प्रबंधन और मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान सावधानी बरतें।

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...