सीबीएसई ने जारी किए सख्त निर्देश, पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मंगलवार यानि आज से सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं। इस वर्ष देशभर से 46 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें लगभग 25 लाख छात्र कक्षा 10वीं तथा करीब 18.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं।

          सीबीएसईबता दें कि बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को रिपीट श्रेणी में रखा जाएगा और वे दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रश्नपत्र को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति केवल सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को पत्र लिखकर आल द बेस्ट कहा है। उन्होंने संदेश में कहा कि परीक्षा के समय घबराहट स्वाभाविक है, लेकिन इसे आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। पूरी तैयारी और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें।

          अब डिजिटल तरीके से चेक होंगी सीबीएसई 12वीं की कॉपियां, स्क्रीन पर अंक देंगे शिक्षक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एनटीपीसी में ठेका मजदूरों की हड़ताल, काम ठप

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरों ने बुधवार...