Monday, August 4, 2025

वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

पूर्व सांसद का बेटा था मृतक निखिल कश्यप, नवा रायपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा नवा रायपुर में हुआ है। मृतक निखिल कश्यप की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक से वह नीचे गिरा और सिर फटने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही वनमंत्री केदार कश्यप ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। निखिल बस्तर सीट से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का बेटा था। उसकी मां वेदवती कश्यप वर्तमान में बस्तर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक, तीन बाइक पर चार युवक सवार थे। निखिल कश्यप के साथ उसका एक दोस्त स्पोर्ट्स बाइक पर पीछे बैठा था। सभी रायपुर से सत्य साईं अस्पताल की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर से 40 फीट दूर फेंकाया निखिल कश्यप

bike
घटनास्थल पर जर्जर बाइक

टक्कर से निखिल करीब 40 फीट दूर फेंका गया। उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर ही खून बहने से निखिल की मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे में सवार दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहां मौजूद अन्य दोस्तों ने 112 को सूचना दी।

दो दोस्त अस्पताल में भर्ती

मौके पर पहुंची 112 ने निखिल के घायल दोस्त को पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया है। जहां युवक का इलाज जारी है। दूसरे युवक के भी सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने निखिल की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि

cm sai jee

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  रायपुर  स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दु:खद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pradhan Mantri Dhan-Dhanya Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय...

MCB : नए जिले के साथ नई परेशानी झेलने को मजबूर एमसीबी के लोग

चिरमिरी (AkhandBharatHNKP.Com)। नए जिले के साथ MCB मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी...