बीजेपी में परिवारवाद का आरोप, पूर्व IPS राजीव रंजन सिंह ने छोड़ी पार्टी

      Date:

      रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है। पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने पार्टी पर परिवारवाद (नेपोटिज्म) के आरोप लगाते हुए बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। राजीव रंजन सिंह का यह कदम चुनावी माहौल में बीजेपी के लिए बड़ा धक्का माना जा रहा है, खासकर तब जब पार्टी की प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद असंतोष का माहौल देखा जा रहा है।

          राजीव रंजन सिंह ने पार्टी छोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बीजेपी में परिवारवाद हावी हो गया है, जिससे योग्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णयों में पारदर्शिता की कमी है और कुछ ही परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

          बीजेपी ने 19 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसके बाद से पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ता जा रहा है। राजीव रंजन सिंह ने कहा कि सूची में शामिल कई नाम ऐसे हैं, जिनका चयन परिवारवाद के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा, “मैंने पार्टी में ईमानदारी से काम किया, लेकिन अब बीजेपी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है।”

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...