हिरण का शिकार कर रिसार्ट में बनाया मीट, मैनेजर सहित चार गिरफ्तार

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित बेलगहना के कुरदर में पर्यटन मंडल के एथनिक रिसॉर्ट में हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने रिसॉर्ट में छापेमारी कर पकड़े गए हिरण के पके मीट बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में रिसॉर्ट के मैनेजर रजनीश सिंह और तीन कर्मचारियों—रमेश यादव, संजय वर्मा तथा कुक रामकुमार टोप्पो—को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

          पर्यटन मंडल

          जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि रिसॉर्ट में हिरण का शिकार कर उसका मांस पकाया जा रहा है। मौके पर दबिश देने पर टीम ने देखा कि किचन में कड़ाही पर मांस पकाया जा रहा था। रिसॉर्ट में कुल 8 से 10 कर्मचारी कार्यरत हैं और यह पर्यटन मंडल द्वारा संचालित है। पूछताछ में मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने आरोप कुक रामकुमार टोप्पो पर डालते हुए दावा किया कि उन्हें मांस किसका है, इसका कोई ज्ञान नहीं था। वहीं, कुक रामकुमार ने कहा कि उसे गांव के जनक बैगा द्वारा पत्ते में मांस लाकर दिया गया था और वह इसके बारे में अनजान था। वन विभाग ने जब्त मांस को पुष्टि के लिए जबलपुर लैब भेजने का निर्णय लिया है। जांच के दौरान हिरण के बाकी अवशेष नहीं मिल पाए हैं।

          करंट लगाकर करते हैं शिकार

          कोटा-बेलगहना क्षेत्र में वन्य जीवों का शिकार लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल में करंट लगाकर बाघ, तेंदुआ और जंगली सुअरों का शिकार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में कई प्राइवेट रिसॉर्ट हैं, जहां हिरण का शिकार कर मांस बनाया जाता है, लेकिन अब तक वन विभाग ने इनमें कोई छापेमारी नहीं की थी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related