पाकिस्तान से 1200 की हेरोइन लाकर छत्तीसगढ़ में 8000 में बेचते थे तस्कर, रायपुर पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। पाकिस्तान सीमा से हेरोइन की तस्करी कर रायपुर में खपाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब से जुड़े इस गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो सीमावर्ती इलाकों से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते थे।

          हेरोइन की तस्करी

          पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान से सटे क्षेत्रों से 1200 से 1300 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन खरीदते थे। इसके बाद इसे पहले पंजाब लाया जाता और फिर ट्रक ड्राइवरों तथा कुरियर सेवाओं के माध्यम से रायपुर सहित अन्य राज्यों में पहुंचाया जाता था। रायपुर में यही हेरोइन 6000 से 8000 रुपए प्रति ग्राम तक बेची जाती थी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कबीर नगर और आमानाका थाना क्षेत्रों में दर्ज एनडीपीएस मामलों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। नेटवर्क की जानकारी मिलने पर दोनों थानों की टीम और साइबर सेल 21 मार्च को पंजाब पहुंची और वहां से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 2 लाख रुपए), एक बरेटा पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह हथियारों के बल पर ड्रग्स कारोबार संचालित कर रहा था।

          गिरफ्तार आरोपियों में कवलजीत सिंह पन्नू, तरसेम सिंह, विक्की सिंह और जनक राज शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कवलजीत सिंह पन्नू इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है और उसे टियर-1 सप्लायर माना गया है, जो सीधे सीमावर्ती नेटवर्क से हेरोइन खरीदता था। पन्नू पहले भी रायपुर और पंजाब की जेलों में रह चुका है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि तस्कर पार्सल के माध्यम से ड्रग्स भेजने के बाद उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर खरीदारों को भेजते थे, ताकि डिलीवरी की पुष्टि हो सके।

          9 सप्लायर हुए थे गिरफ्तार

          गौरतलब है कि इससे पूर्व दिसंबर 2026 में रायपुर पुलिस ने इसी नेटवर्क से जुड़े 9 सप्लायर्स को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 400 ग्राम हेरोइन (कीमत करीब 80 लाख रुपए) बरामद की गई थी। आरोपियों ने पंजाब से रायपुर तक लगभग 1600 किलोमीटर लंबी सप्लाई चेन तैयार कर रखी थी और छोटे-छोटे हिस्सों में हेरोइन लाकर स्थानीय नेटवर्क के जरिए खपाई जाती थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

          पाकिस्तान की हेरोइन बरामदगी मामले का खुलासा, पंजाब से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...