रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अघोर गुरूपीठ बनोरा द्वारा ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से शुरू की गई है।

ट्रस्ट द्वारा जारी सूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए 1 मई से 14 जून 2026 तक विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कक्षा 10वीं के लिए गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को भौतिकी, रसायन, गणित, जीवविज्ञान और अंग्रेजी विषयों में विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इन कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ करना है। इच्छुक एवं जिज्ञासु विद्यार्थी 5 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच अधोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर में सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस नि:शुल्क पहल का लाभ उठाने की अपील की है।
अघोर आश्रम डभरा में 14 मरीजो का निशुल्क उपचार

