जिगना/ रायगढ़ । ( AkhandBharatHNKP.Com) अघोर गुरूपीठ बनोरा के मार्गदर्शन में अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में 10/12/2025 को आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 212 मरीजों का नेत्र जाँच डा. संदीप शर्मा द्वारा किया गया।

निशुल्क नेत्र शिविर में
- 134 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया।
- 100 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया।
- 32 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया।
- 52 मरीजों के चश्मा का नंबर प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए भेज दिया गया जो अगले नेत्र शिविर में वितरण किया जाएगा।
विशेष — अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में प्रत्येक माह के 10, 20 और 30 तारीख को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन होता है।
90 मरीजों का निःशुल्क उपचार

अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र औघड़ की मड़ई जिगना में 12/12/2025 दिन शुक्रवार को 90 मरीजों का निःशुल्क उपचार डा•आर•के•मौर्य द्वारा किया गया।

