जिगना में अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केंद्र में 186 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण

      Date:

          जिगना (बिहार) (AkhandBharatHNKP.Com)। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की इकाई अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र ने औघड़ की मड़ई, जिगना में 10 फरवरी को नि:शुल्क नेत्र शिविर में 186 मरीजों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

          नि:शुल्क नेत्र शिविर

          डॉ. संदीप शर्मा ने किया मरीजों का परीक्षण

          शिविर में कुल 186 मरीजों की नेत्र जाँच की गई। विशेषज्ञ डॉ. संदीप शर्मा ने नेत्र स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए मरीजों को उचित परामर्श और दवाइयाँ प्रदान की।

          नि:शुल्क चश्मा और दवा वितरण

          • 146 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया।
          • 68 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्रॉप्स प्रदान की गई।

          नि:शुल्क नेत्र शिविर

          मोतियाबिंद के मरीजों को दिया गया परामर्श

          शिविर में 11 मरीजों में मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) के लक्षण पाए गए। उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह और आगे की उपचार प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

          अगले शिविर में वितरण के लिए भेजे गए चश्मे

          46 मरीजों के चश्मों का नंबर प्रधान कार्यालय अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय, बनोरा को भेजा गया है। इन चश्मों का वितरण अगले नेत्र शिविर में किया जाएगा।

          प्रत्येक माह 10, 20 व 30 को शिविर का आयोजन

          अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में यह शिविर हर माह की 10, 20 और 30 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। इस पहल से ग्रामीण इलाकों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और समय पर उपचार सुनिश्चित हो रहा है।

          नि:शुल्क नेत्र शिविर: अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा में 137 मरीजो की नेत्र जाँच

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...