Friday, February 6, 2026

सेवा ही संकल्प… अघोर आश्रम डभरा में 11 जनवरी को 15वां नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर

Date:

डभरा ( छत्तीसगढ़) ।(AkhandBharatHNKP.Com) अघोर गुरू पीठ ट्रस्ट बनोरा,रायगढ़ की शाखा अघोर आश्रम डभरा में 15वां नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार 11 जनवरी को किया जाएगा। नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

 स्वास्थ्य शिविर
परम् पूज्य संत श्री प्रियदर्शी राम जी।

परम् पूज्य संत श्री प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में अघोर गुरू पीठ ट्रस्ट बनोरा व उनके अंतर्गत आने वाले आश्रम में अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के साधन विहीन लोगों के लिए जीवन की मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराना है। अघोर गुरू पीठ ट्रस्ट बनोरा,रायगढ़ के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। आश्रम की विभिन्न शाखाओं में स्थित अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र में नेत्र जांच शिविर का आयोजन निरंतर किया जाता है। इसके अलावा अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र में होम्योपैथ पद्धति से इलाज किया जाता है।

इन बीमारियों की जाँच, पैथोलॉजी, ईसीजी, एक्स-रे स्पायरोमेट्री एवं बोन डेंसिटी भी

अघोर आश्रम डभरा में 15वां नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हृदय रोग , स्त्री रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग,  रीढ़ की बीमारी , कैंसर रोग , थायराइड, एलर्जी, दमा-टीबी रोग , नेत्र रोग,  कान-नाक-गला, दंत रोग,  चर्म रोग सहित सामान्य बीमारियों का नि:शुल्क परीक्षण  किया जायेगा साथ साथ चिकित्सकों के परामर्श से मरीजों को नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे कर मरीजों की जांच हेतु शिविर में पैथोलॉजी जांच, ईसीजी, एक्स-रे, स्पायरोमेट्री एवं बोन डेंसिटी जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। दवा वितरण हेतु दवा वितरण प्रतिनिधियों की पूरी टीम मौजूद रहेगी।

यह जानकारी डभरा (छत्तीसगढ़) के आसपास के निवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा द्वारा आयोजित यह 15वां नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर साधन-विहीन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

शिविर की महत्वपूर्ण जानकारी

  • तारीख: रविवार, 11 जनवरी 2026
  • पंजीयन (Registration) समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
  • जांच का समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
  • स्थान: अघोर आश्रम, डभरा (जिला: सक्ती/जांजगीर-चांपा क्षेत्र), छत्तीसगढ़।

प्रमुख सुविधाएं (पूरी तरह नि:शुल्क)

शिविर में केवल परामर्श ही नहीं, बल्कि आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी:
  • जांच: ईसीजी (ECG), एक्स-रे (X-Ray), पैथोलॉजी लैब, स्पायरोमेट्री और बोन डेंसिटी।
  • दवा वितरण: चिकित्सकों के परामर्श के बाद मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी।
  • विशेषज्ञ: हृदय, स्त्री रोग, कैंसर, अस्थि, शिशु रोग और दंत रोग सहित कई विभागों के अनुभवी डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

📞 संपर्क सूत्र (Helpline Numbers)

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  1. 9425542926
  2. 9303280153
  3. 9981358529
  4. 8458884048

यहाँ शिविर के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की विभागवार सूची दी गई है:                             ( इस सूची में फेरबदल हो सकता है )

विभाग (Department)विशेषज्ञ डॉक्टर (Specialist Doctors)
हृदय रोग (Cardiology)डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा, डॉ. मनीष बेरीवाल, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. यू.सी. शर्मा, डॉ. जी.एन. तिवारी, डॉ. जितेन्द्र कुमार नायक, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. सुमीत पटेल
स्त्री रोग (Gynecology)डॉ. प्रेमा षडंगी, डॉ. मधु दुबे, डॉ. मालती राजवंशी, डॉ. विभा हरिप्रिया, डॉ. भारती पटेल, डॉ. स्वाती मिश्रा, डॉ. आकांक्षा चौहान
शिशु रोग (Pediatrics)डॉ. के.एन. पटेल, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. विनोद नायक, डॉ. डी.पी. पटेल
हड्डी एवं रीढ़ (Orthopedics)डॉ. विमल अग्रवाल, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, डॉ. प्रफुल्ल चौहान, डॉ. बालेश नायक
कैंसर एवं थायराइडडॉ. यश चड्डा
एलर्जी, दमा एवं टीबीडॉ. गणेश पटेल, डॉ. मनदीप सिंह टुटेजा
नेत्र रोग (Ophthalmology)डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल, डॉ. कांति डेम्ब्रा
नाक-कान-गला (ENT)डॉ. नीलम नायक, डॉ. अनुप अग्रवाल, डॉ. सोनाक्षी
दंत रोग (Dentistry)डॉ. आर.के. आनंद, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. अंकिता अवस्थी, डॉ. अमृत लाल पटेल, डॉ. राहुल यादव, डॉ. अवधेश
चर्म रोग (Dermatology)डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. राकेश पटेल, डॉ ज्योति यादव, डॉ. दिव्या शर्मा
जनरल सर्जनडॉ. अनिल हरिप्रिया, डॉ. राजू पटेल
फिजियोथेरेपीडॉ. गौतम शर्मा, डॉ. संजय कुमार राम, डॉ. अमित कुशवाहा
पैथोलॉजिस्टडॉ. रीना नायक
जनरल फिजिशियनडॉ. नीति साहू, डॉ. अभिषेक अग्रवाल

💡 मरीजों के लिए कुछ जरूरी बातें:

  • पंजीयन अनिवार्य है: डॉक्टर से मिलने के लिए सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची जरूर बनवा लें।
  • रिपोर्ट्स साथ लाएं: यदि पहले से कोई इलाज चल रहा है, तो पुरानी एक्स-रे या ब्लड रिपोर्ट साथ लाएं।
  • मुफ्त जांच: डॉक्टर की सलाह पर ईसीजी, एक्स-रे और अन्य पैथोलॉजी जांचें वहीं नि:शुल्क की जाएंगी।

पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी करुणा, दया और कल्याण के प्रतिमूर्ति – परम् पूज्य बाबा श्री प्रियदर्शी राम जी

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...