सीजी कैबिनेट विस्तार : साय मंत्रिमंडल में राजेश, गजेंद्र और खुशवंत ने ली मंत्री पद की शपथ

      राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

      Date:

      सीजी कैबिनेट विस्तार
      राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

          सीजी कैबिनेट विस्तार

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बुधवार को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सीजी कैबिनेट विस्तार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस मंत्रिमंडल में दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव, रायपुर संभाग से खुशवंत साहेब, सरगुजा संभाग से राजेश अग्रवाल को शामिल किया गया। इन तीनों मंत्रियों को राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में गोपनीयता की शपथ दिलाई।

          https://dprcg.gov.in/post/1755671646/Raipur-Governor-Shri-Deka-administered-oath-to-three-ministers

          तीनों नेता पहली बार विधायक बने हैं और पहली विधायकी में ही मंत्री बन गए हैं। हाल ही में सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है। सीएम साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं। सीजी कैबिनेट विस्तार इन तीन विधायकों से पहले अमर अग्रवाल बिलासपुर संभाग से, राजेश मूणत रायपुर संभाग से, अजय चंद्राकर रायपुर संभाग से, किरण सिंहदेव बस्तर संभाग से नये मंत्री बनने के लिये रेस में थे। ऐसा माना जा रहा था कि उनके समय के पुराने कैबिनेट में से किसी एक को नये कैबिनेट में शामिल किया जायेगा पर पार्टी हाइकमान से बात नहीं बन पाई। देर रात तीनों विधायक राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब सीएम हाउस पहुंचे थे। इसके बाद मंत्री बनने की बात पूरी तरह से पुष्ट हो गई और सभी कयासों पर विराम लग गया।
          हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए गए हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं, जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं। इस नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए अब छत्तीसगढ़ में पहली बार मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बने हैं।

          ये तीनों विधायक बने मंत्री

          • दुर्ग संभाग से दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव
          • सरगुजा संभाग से अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल
          • रायपुर संभाग से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब

          अब कैबिनेट में सीएम साय समेत 14 मंत्री

          1. विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
          2. अरुण साव, उप मुख्यमंत्री
          3. विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
          4. ओपी चौधरी, वित्त मंत्री
          5. मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री
          6. दयाल दास बघेल, खाद्य मंत्री
          7. टंकराम वर्मा, खेल मंत्री
          8. लखन लाल देवांगन, उद्योग मंत्री
          9. श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री
          10. रामविचार नेताम, आदिम जाति कल्याण मंत्री
          11. लक्ष्मी राजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री
          12 गजेंद्र यादव (नये मंत्री)
          13. राजेश अग्रवाल (नये मंत्री)
          14. खुशवंत साहेब (नये मंत्री)

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...