वार्ड 35 व 36 को 2.95 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, उद्योग मंत्री व महापौर संजुदेवी राजपूत ने किया भूमिपूजन

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 एवं 36 में लगभग 2 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से सात नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर संजुदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          वार्ड 36 के स्वास्थ्य विभाग कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 94 लाख 70 हजार रुपए की लागत से नाली निर्माण एवं जिला चिकित्सालय मुख्य मार्ग तक नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा साधराम राठौर के घर से राठिया समाज भवन तक सीसी रोड व नाली निर्माण, निर्मला स्कूल से विनोद सोनवानी के घर तक नाली निर्माण तथा डिंगापुर जंगल खटाल में मंच निर्माण जैसे कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड 35 अंतर्गत गोकुलनगर गोठान में बाउंड्रीवाल, शेड, अतिरिक्त कक्ष और शौचालय निर्माण, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खरमोरा गेट से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण तथा खरमोरा हनुमान मंदिर से कमल राठौर के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि आमजन को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है तथा पिछले दो वर्षों में कोरबा में लगभग एक हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं।

          भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही एम.आई.सी.सदस्य अजय गोंड़, पार्षद प्रताप सिंह कंवर, सुकुंदी यादव, चन्द्रकली जायसवाल, वैभव शर्मा, रामकुमार पटवा, गोपाल राठिया, सरस्वती पटेल, ललेश दुबे, ईश्वर सिंह कंवर, छोटेलाल यादव, अनिल डिक्सेना, गुडिया यादव, ममता शर्मा, ईतवार सिंह कंवर, निर्मला कंवर, चंदन कंवर, बजरंग पटेल, हेमंत चन्द्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, राहुल मिश्रा, अश्वनी दास आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

          बिना भेदभाव के सभी 67 वार्डो में विकास कार्य 

          महापौर संजुदेवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सभापति नूतन ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि लखनलाल देवांगन जैसे ही कोरबा के विधायक व प्रदेश के मंत्री बने, वे ही कोरबा में विकास ने तेज गति पकड़ ली है तथा विकास की गंगा बह रही है, उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि आपका जो आशीर्वाद उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत को प्राप्त हुआ है, उसी आशीर्वाद का परिणाम है कि अब कोरबा में तेजी से विकास हो रहा है, सुविधाएं बढ़ रही हैं, जनसमस्याएं समाप्त हो रही हैं।

          निगम के 6 वार्डों में मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया 1.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related