
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर के वन चेतना केन्द्र सकरी में वन महोत्सव Forest Festival में उपमुख्यमंत्री अरूण साव शामिल हुए। इस दौरान वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील भी की। उन्होंने कार्यक्रम को संबेधित करते हुए कहा कि 1950 से अनवरत वन महोत्सव मनाया जा रहा है। हमारे राज्य का 44 प्रतिशत क्ष़ेत्र वनों से आच्छादित है। 55,812 वर्ग किमी भूभाग वनों से आच्छादित है।
https://dprcg.gov.in/post/1754922511/Raipur-Respect-nature-like-mother-Shri-Arun-Sao
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वनों की वजह से ही हम कोरोना जैसी महामारी पर विजय पाने में सफल हुए। लगातार हो रहे Forest Festival वृक्षारोपण कार्यक्रम के चलते वनों का क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि वन क्षेत्रों में सर्वाधिक वृद्धि छत्तीसगढ़ में हुई है। Forest Festival हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छे पर्यावरण की सौगात दें, यह हमारी जिम्मेदारी है। हमें पर्यावरण को संरक्षित, पल्लवित और पुष्पित करना होगा। मां का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। जिस प्रकार मां हमारा जीवन भर पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार एक वृक्ष भी जीवनभर हमारे लिए करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसलिए मां से पेड़ को जोड़कर Forest Festival एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की। अपनी मां की तरह ही हमें पेड़ को सम्मान देना होगा। हमें Forest Festival पर्यावरण और जल संरक्षण के महत्व को समझना होगा। बारिश की एक-एक बूंद को संरक्षित करना होगा। इस दौरान विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी भी वन महोत्सव में शामिल हुए।
अधिक से अधिक करें पौधरोपण : कौशिक
विधायक धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। बिल्हा ब्लॉक में इस दिशा में अच्छा प्रयास किया गया है। Forest Festival यहां एक ही दिन में 60 हजार से ज्यादा पौधे लगाये गये। इस अवसर पर विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें लगातार प्रयास करना चाहिए। हमें वृक्षों का महत्व समझना होगा। Forest Festival अपने प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण के लिए सराहनीय पहल की गई है।
प्रकृति हमारी मां जैसी : सुशांत शुक्ला
विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम में कहा कि प्रकृति हमारी मां जैसी है। Forest Festival प्रकृति हमें सब देती है। हमने पर्यावरण का संतुलन बिगाड़कर बड़ा कुठाराघात किया है। हमें अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ इत्यादि पर पौधे लगाकर उन्हें अविस्मरणीय बनाना चाहिए। Forest Festival तखतपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष डॉ. माधवी संतोष वस्त्रकार, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसपी श्री रजनेश सिंह, सीसीएफ श्री प्रभात मिश्रा, डीएफओ विपुल अग्रवाल और जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं स्कूली बच्चे भी वन महोत्सव में मौजूद थे।
cow service campaign : संस्कृति और आत्मा से जुड़ा कार्य है गौ सेवा: उपमुख्यमंत्री अरुण साव