सोना- चांदी ऑल टाइम हाई पर, कीमतों में ऐतिहासिक उछाल

      Date:

      • सोना एक दिन में 11,486 बढ़कर 1.76 लाख पहुंचा, चांदी तीन दिन में 68,228 महंगी, 3.86 लाख हुई 

          नई दिल्ली (एजेंसी)। सोना- चांदी  की कीमतें लगातार चौथे दिन अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 11,486 बढ़कर 1,76,121 पर पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में कुल 21,811 की वृद्धि हुई है। इसके पहले 23 जनवरी को सोने का भाव 1,54,310 प्रति 10 ग्राम था।

          सोना- चांदी

          वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 27,666 बढ़कर 3,85,933 प्रति किलो हो गई। तीन दिन में चांदी की कीमत में कुल 68,228 की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,17,705 प्रति किलो थी। इस साल अब तक केवल 29 दिनों में ही सोने की कीमत में लगभग 43,000 और चांदी में 1.55 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। शेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और मांग में बढ़ोतरी के कारण कीमती धातुओं के दाम ऊँचे स्तर पर बने हुए हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...