जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को सहेजते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ेगा और विकास की इस यात्रा में सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने यह बातें गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा केंद्रीय समिति बिन्द्रानवागढ़ द्वारा 1 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान आदिवासी परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर और पीला चावल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी देवस्थल देवठाना में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने भी वृक्षारोपण किया।

          https://dprcg.gov.in/post/1781706248/Raipur-Government-forging-new-dimensions-of-development-while-preserving-tribal-pride-Chief-Minister-Shri-Sai

          मुख्यमंत्री ने कहा कि कचना धुरवा की यह पवित्र भूमि आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गोंडवाना भवन सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, गोंड महासभा के पदाधिकारी, समाजजन, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

          सरकार लगातार कर रही जनकल्याणकारी कार्य

          मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप सरकार लगातार गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 10 लाख 60 हजार से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का लाभ मिल रहा है, जबकि महतारी वंदन योजना के तहत करीब 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

          नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लौटी शांति और विकास

          मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय गरियाबंद और बस्तर क्षेत्र नक्सल समस्या से प्रभावित थे, लेकिन अब यहां शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल बना है। सरकार की योजनाओं और सुरक्षा बलों के प्रयासों से दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या के दर्शन कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के जरिए उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी का लाभ दिया जा रहा है और अब तक 757 करोड़ रुपए से अधिक की राशि माफ की जा चुकी है।

          63 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कचना धुरवा गोंडवाना भवन परिसर के विकास के लिए 63 लाख रुपए की घोषणा की। इसमें बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 27 लाख रुपए, छात्र-छात्राओं के लिए ग्रंथालय निर्माण हेतु 20 लाख रुपए, भगवान कचना धुरवा की प्रतिमा स्थापना के लिए 6 लाख रुपए तथा सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए शामिल हैं।

          जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              23 जून को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की...

              लोकभवन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल ने किया आत्मीय स्वागत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार...