अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का हुआ सम्मान

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा महिला शक्ति के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद खेल, विधि, साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।

          भारतीय जनता पार्टी

          कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विद्या पांडेय, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बी.डी. शर्मा, स्व सहायता समूह की प्रदेश प्रमुख सत्य लता मिरी, जिला महामंत्री स्वाति सिंह, अनसूईया राठौर तथा नीरज ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

          आत्मनिर्भर बन रही मातृशक्ति : विभा अवस्थी

          मुख्य अतिथि विभा अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं देती, बल्कि उन्हें नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे देश की मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही है।

          महिलाओं को संगठन और शासन दोनों की जिम्मेदारी : मंत्री देवांगन

          कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को संगठन और शासन दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

          महिलाओं की भागीदारी भाजपा की ताकत : गोपाल मोदी

          कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और यही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसने महिलाओं को हर स्तर पर नेतृत्व का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सक्रियता से समाज में जागरूकता का वातावरण बन रहा है और महिला कार्यकर्ता सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं।

          महिलाओं का सम्मान समाज की प्रगति का आधार : महापौर

          कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं।

          जारी रहेगा सशक्तिकरण का अभियान : प्रीति स्वर्णकार

          महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व समाज की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ...

              स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री...