गुवाहाटी (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे गुवाहाटी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने पर साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 विकेट खोकर 247 रन बना लिए।बरसापारा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेहमान टीम के भारतीय टीम के कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला।

गुवाहाटी क्रिकेट टेस्ट में साउथ अफ्रीका टीम के सेनुरन मुथुसामी 25 और विकेटकीपर काइल वेरिने 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए।वियान मुल्डर 13, टोनी डी जॉर्जी 28, रायन रिकेल्टन 35 और ऐडन मार्करम 38 रन बनाकर आउट हुए।

