14 साल बाद गुजरात के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे हर्षल पटेल

      इस महीनें के अंत में गुजरात के प्री- सीजन कैंप में आएंगे नजर

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। इंडियन टीम के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने आने वाले डोमेस्टिक टूर्नामेंट से पहले बड़ा फैसला लिया है। 14 साल तक हरियाणा के लिए खेलने के बाद हर्षल अब गुजराज के लिए खेलेंगे। बता दें कि हर्षल पटेल इस महीनें के अंत में गुजरात के प्री- सीजन कैंप में नजर आएंगे। यह कैंप बड़ौदा और सौराष्ट्र जैसी साथी राज्य टीमों के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज के साथ शुरू होने वाला है।
          हर्षल ने कहा कि 2010-11 में मेरे अंडर-19 के दिनों से लेकर, मेरा लगभग पूरा प्रोफेशनल करियर हरियाणा के साथ रहा है। मैं उनका बहुत ऋणी हूं। अगर 18 साल की उम्र में हरियाणा जाने का फैसला मेरे लिए सही साबित नहीं होता, तो शायद मैं अमेरिका चला जाता और भारत में क्रिकेट नहीं खेलता। हर्षल पटेल का जन्म गुजरात में ही हुआ है। उन्होंने अंडर-19 सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 2008-09 में गुजरात के लिए अपना डेब्यू किया था और लिस्ट ए मैच खेला था। गुजरात की टीम में उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। ऐसे में हर्षल 2010 के अंडर-19 वल्र्डकप के बाद हरियाणा चले गए थे। उसके बाद से उन्होंने 2024 तक हरियाणा के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेला। हर्षल पटेल ने हरियाणा के लिए 2011-12 में डेब्यू किया। हर्षल ने इस टीम के लिए 74 फस्र्ट क्लास मुकाबलों में 24 की औसत से 246 विकेट लिए हैं, जिसमें 12 पांच विकेट हॉल शामिल हैं। ऐसे में अब वह गुजरात के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

          आईपीएल 2021 में लिया था 32 विकेट

          हर्षल पटेल ने हरियाणा को व्हाइट बॉल क्रिकेट की मजबूत टीम बनने में अहम भूमिका निभाई। वह उस हरियाणा की टीम का हिस्सा थे जिसने 2023-24 सीजन में अपना पहला विजय हजारे ट्रॉफी खिताब जीता था। आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए हर्षल ने 32 विकेट लिए। उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

          Rohit Sharma : रोहित शर्मा खेलेंगे 500वां इंटरनेशनल मैच

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...