बिलासपुर तक पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 एवं 18252/18251) को 16 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा सेक्शन में पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा।

          रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में हसदेव एक्सप्रेस का संचालन सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन की बजाय पैसेंजर ट्रेन की तरह किया जाएगा, जिससे मार्ग में पडऩे वाले छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव मिल सकेगा। इससे खासकर दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो कम दूरी के लिए ट्रेन पर निर्भर रहते हैं। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान संचालित की जाने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार ही चलेंगी, जिससे यात्रियों को समय संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही स्टेशनों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।

          गेवरा रोड – कोरबा से चलने वाली ट्रेन 11 से 27 अप्रैल तक निरस्त

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इग्नू दीक्षांत समारोह में कोरबा की लक्ष्मी राव को मिला गोल्ड मेडल

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 39वें...