सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ आज होगी सुनवाई

      Date:

          सुप्रीम कोर्ट

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। एसआईआर के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट केरल सरकार की याचिका पर सुनवाई करेगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसलिए राज्य सरकार ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को स्थगित करने की मांग वाली याचिका दायर की थी।
          केरल सरकार ने याचिका में कहा था कि कर्मचारियों की कमी के कारण चुनाव के साथ एसआईआर करवाने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। जब संवैधानिक चुनाव चल रहे हों, तो बेकार में जल्दबाजी करके सत्यापन की गुणवत्ता को कम करना, मताधिकार के लोकतांत्रिक अधिकार के खिलाफ है। दरअसल केरल में लोकल बॉडी इलेक्शन 21 दिसंबर तक पूरे किए जाने हैं। राज्य सरकार का कहना है कि इस लेवल पर एसआईआर को पूरा करने की कोई जरूरत नहीं है। खासकर तब जब विधानसभा चुनाव मई 2026 तक होने हैं। केरल के अलावा तमिलनाडु और बंगाल भी एसआईआर के खिलाफ याचिका लगा चुके हैं। इंडियन मुस्लिम यूनियन लीग की याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में हैं। बता दें कि एसआईआर के खिलाफ अब तक 10 याचिकाएं लग चुकी हैं।

          सुप्रीम कोर्ट का फैसला : राज्यपाल विधानसभा से पास बिलों को न लटकाएं

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...