मुख्यमंत्री ने स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

          https://dprcg.gov.in/post/1775750023/Raipur-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Deo-Sai-pays-heartfelt-tribute-to-the-late-Shri-Bhulau-Prasad-Kaushik

          मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि उनका सरल, स्नेहमयी और विनम्र व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट का फैसला : देर से आवेदन पर नहीं खारिज होंगे दुर्घटना बीमा क्लेम

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मोटर दुर्घटना दावा मामलों में हाईकोर्ट ने पीड़ितों...

              आरटीओ का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी...

              प्रदेश के विधायक होंगे ऑनलाइन : एक क्लिक में भेज सकेंगे विकास प्रस्ताव

              भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की प्रक्रिया को...