कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे केंदई के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 5 घायल

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मोरगा चौकी क्षेत्रांतर्गत बीती रात करीब 12 बजे केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायल में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

          टक्कर

          टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि एयरबैग खुलने से कुछ बचाव हुआ। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और मोरगा चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

          बता दें कि आल्टो 100 कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हुई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जो सभी घायल हुए। मृतकों में से एक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...