मैं डोनाल्ड ट्रंप के विचारों की सराहना करता हूं : प्रधानमंत्री मोदी

      ट्रंप के दोस्ती वाले बयान के बाद पीएम मोदी का सामने आया जवाब

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें की थी। उन्होंने पहले कहा था कि हमने भारत को चीन के हाथों खो दिया है। हालांकि, इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और भारत से अमेरिका का रिश्ता हमेशा मजबूत रहेगा।
          डोनाल्ड ट्रंप के दोस्ती वाले बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। बता दें कि व्हाइट हाउस में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, मैं मोदी के साथ हमेशा मित्रवत रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप से भारत को खोने संबंधी उनकेसोशल पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ है। जैसा कि आप जानते हैं, मेरी (भारतीय प्रधानमंत्री) मोदी के साथ बहुत अच्छी बनती है। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज गार्डन गए थे।

          भारत और अमेरिका के बीच चल रहा है व्यापारिक तनाव

          ट्रंप की हाई टैरिफ की नीति की वजह से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव चल रहा है। दरअसल ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। ट्रंप की इस नीति से भारत में भी हड़कंप मचा हुआ है और जनता ट्रंप की आलोचना कर रही है। वहीं विपक्षी भी इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर रवैया अपना रहे हैं। ऐसे दौर में ट्रंप का पीएम मोदी को दोस्त कहना और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्रंप को धन्यवाद देना चर्चा में बना हुआ है। लोगों का कहना है कि ट्रंप और मोदी का इस तरह एक दूसरे के प्रति नरम होना और बयान के जरिए दोस्ती की बात करना एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। अब नया सवाल ये है कि ट्रंप टैरिफ को लेकर नरम रुख अपनाएंगे या नहीं?

          पीएम अमेरिका के साथ साझेदारी को महत्व देते हैं : विदेश मंत्री

          प्रधानमंत्री मोदीप्रधानमंत्री मोदी की ट्रम्प को लेकर दिए प्रतिक्रिया पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रम्प का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) ट्रम्प के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- फिलहाल मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं। जयशंकर ने इससे ज्यादा कुछ भी कहने से इनकार किया।

          भारत से संबंध बिगाडऩे पर अमेरिका को झटका

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...