Thursday, February 5, 2026

हमारी सरकार आई तो पश्चिम बंगाल में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा : शाह

Date:

  • केन्द्रीय गृहमंत्री बोले- घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

कोलकाता (एजेंसी)। कोलकाता में एक प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार घुसपैठ को रोक नहीं पा रही है। अगर राज्य में भाजपा सरकार बनी तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। साथ ही अमित शाह ने साल 2026 में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीएमसी के 15 साल के शासन में लोग भयभीत हैं। ममता बनर्जी सरकार चुनावी फायदे के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं। शाह ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में विकास की गंगा बहेगी, क्योंकि टीएमसी के शासन में बंगाल का विकास थम गया है। मोदी सरकार देश में गरीबी का उन्मूलन कर रही है। बंगाल में सभी योजनाएं डेड एंड पर पहुंच गई हैं। ममता पर हमलावर होते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य में टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार के कारण पश्चिम बंगाल में विकास रुक गया है। मोदी जी द्वारा शुरू की गई सभी फायदेमंद योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट का शिकार हो गई हैं। पिछले 14 सालों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान बन गए हैं।

बस्तर सहित पूरे भारत में 31 मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाल : अमित शाह

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...